फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: जीजा साली के प्रेम में पति की मौत, परिजनों का आरोप- दोनों ने मिलकर की हत्या

Sun, 31 Mar 2024 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर

सार

शाजापुर में एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी और पत्नी के जीजा ने मिलकर उसे मारा है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं, और इसी कारण दोनों ने हत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिला मुख्यालय पर प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और उसके प्रेमी जीजा ने मिलकर पति को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसको लेकर मृतक के परिजन थाना कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पत्नी और मृतक के साढू भाई के अवैध संबंधों के चलते भाई को जहर खाने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने मिलकर ही मेरे भाई की हत्या की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीजा और साली के प्रेम प्रसंग के चलते साली के पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक दिनेश के भाई मेहरबान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक दिनेश की पत्नी और उनके साढू का कई बार फोन आया कि इन्हें यहां से ले जाओ वरना मैं इनको जान से मार दूंगी। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद तो हर घर में चलते हैं इसलिए उस पर उन्होंने ज्यादा जोर नहीं दिया, लेकिन जैसे ही दिनेश ने जहर खाया उसे तुरंत पत्नी ही उपचार के लिए इंदौर के अस्पताल में लाई। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। जिस पर मेहरबान इंदौर पहुंचा। तभी से मेहरबान को जान से मारने की धमकी दी जा रही है वहीं उसे गलत मामले में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है। मेहरबान ने अपने परिवार के लोगों के साथ शाजापुर के कोतवाली थाने पहुंचकर मृतक की पत्नी और उसके जीजा के खिलाफ अवैध संबंधों के चलते भाई की हत्या करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में लिया है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें