फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: दलितों के हैंडपंप के पास दबंगों का कब्जा, पीड़ित बोले- कई बार शिकायत के बाद भी मिला सिर्फ आश्वासन

Tue, 11 Jun 2024 08:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर के एक गांव में हैंडपंप के आसपास दबंगों का बेजा कब्जा है। ऐसा आरोप है कि यहां दलितों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। शिकायत तो लोग करते हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन लेकर किनारा कस लेते हैं।
विज्ञापन
गांव के पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दलितों के साथ बीते कुछ वर्षों से हो रहे अभद्र व्यव्हार के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। लेकिन कुछ गांव आज भी ऐसे हैं, जहां अनावश्यक रूप से दलितों को किसी न किसी रूप में परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शाजापुर जिले से निकला है। जहां स्थित मोदीपुर गांव के दलित समाज के लोग दबंगों के शासकीय भूमि पर किए गए बेवजह कब्जे से परेशान हैं, जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है और वे कई बार उक्त मामले की शिकायत तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक कर चुके हैं।

विज्ञापन


उसी क्रम में मंगलवार को फिर से मोदीपुर गांव के ग्रामीण शाजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित आवेदन के माध्यम से उनके गांव में दबंगों के द्वारा किए गए  शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है।

राधेश्याम मालवीय और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव पेयजल की समस्या को लेकर हैंडपंप लगवाया गया है, जिसके पास में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। दलित समाज के ग्रामीण जब हैंडपंप पर पानी भरने के लिए जाते हैं तो अतिक्रमणकारियों के द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया जाता है। उसी समस्या को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें