फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: सड़क पर जम रही थी शराब की महफिल, मौके पर पहुंचकर विधायक ने उड़ाई धज्जियां

सार

शाजापुर में सड़क पर ही शराबियों की महफिल जमी हुई थी। स्थानीय विधायक ने वहां पहुंचकर नाराजगी जताई और उन्हें वहां से हटाया। 
विज्ञापन
Photo Title - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में एबी रोड पर स्थित शराब की दुकान के बाहर शराबियों की महफिल जमने की शिकायतों के बाद रविवार रात शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विधायक ने देखा कि कई लोग शराब की दुकान के बाहर शराब पी रहे थे और पास में ही मीट मटन की दुकान भी संचालित हो रही थी।

विज्ञापन


विधायक ने तुरंत पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत मीट मटन की दुकान को तत्काल सील कर दिया गया और पंचनामा भी तैयार किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दुकान पर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। विधायक भीमावद ने बताया कि शराब की दुकान के बाहर सड़क पर शराब पीने की शिकायतें लगातार आ रही थीं, जिससे आसपास की दुकानों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई करवाई।

पुलिस, आबकारी अमले की लापरवाही उजागर
विधायक द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। शराब की यह दुकान एबी रोड पर स्थित है, जो आबकारी विभाग के कार्यालय से थोड़ी ही दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस और अधिकारियों की अनदेखी के चलते शराबी सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस घटना ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विधायक ने शराब दुकान के बाहर लगी महफिल पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक अरुण भीमावद पुलिस और आबकारी अधिकारियों से चर्चा करते हुए।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें