फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: शाजापुर जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व,  बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 01:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

उप जेल अधीक्षक मंडेलकर ने बताया कि बहनों को राखी बांधने के लिए 150 ग्राम मिठाई, फूटा हुआ नारियल और कंकू-चावल लाने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही, जेल द्वारा प्रदान की गई थाली में 15 मिनट के लिए जेल में प्रवेश की सुविधा दी गई।  
विज्ञापन
जेल में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के अवसर पर शाजापुर जिला जेल प्रबंधन ने बहनों को उनके भाइयों को राखी बांधने की अनुमति प्राप्त की है। उप जेल अधीक्षक सुनील मंडेलकर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन और जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8:00 बजे से बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की अनुमति दी गई, और यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों से मिलकर बहनें खुश और उत्साहित दिखाई दीं, जबकि कुछ बहनें भावुक भी हो गईं।

विज्ञापन


मिठाई, नारियल और राखी लाने की अनुमति
बंदियों की बहनों को जेल में आकर अपने भाइयों से मिलने और रक्षा सूत्र बांधने का मौका मिला। विशेष मुलाकात के दौरान रक्षाबंधन से जुड़ी सामग्री लाने की छूट भी दी गई। उप जेल अधीक्षक मंडेलकर ने बताया कि इच्छुक बहनों और उनके साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। बहनों को राखी बांधने के लिए 150 ग्राम मिठाई, फूटा हुआ नारियल और कंकू-चावल लाने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही, जेल द्वारा प्रदान की गई थाली में 15 मिनट के लिए जेल में प्रवेश की सुविधा दी गई। इस मौके पर मुलाकात स्थल पर विशेष सजावट भी की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें