फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: सीएम राइज स्कूल का प्लास्टर गिरा, छुट्टी होने के चलते बड़ा हादसा टला

Mon, 18 Jul 2022 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर जिले में सीएम राइज स्कूल का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। हादसा रविवार के दिन हुआ, जिसके चलते किसी के हताहत होने की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
सीएम राइज स्कूल का प्लास्टर गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले में सीएम राइज स्कूल का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि हादसा रविवार के दिन हुआ, जिसके चलते किसी के हताहत होने की घटना नहीं हुई। शाजापुर जिले में पहली क्लास से 12 कक्षा तक के भवन न होने के कारण शाजापुर जिला मुख्यालय पर पहली से लेकर 8 वीं तक नई सड़क स्थित हरायपुरा माध्यमिक विद्यालय में सीएम राइज स्कूल संचालित किया जा रहा है। हरायपुरा स्कूल पहले से ही जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं। रविवार को अवकाश के दिन उसकी छत का प्लास्टर भरभरा के गिर गया। अवकाश का दिन होने के चलते स्कूल बंद था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


जिस बिल्डिंग में स्कूल संचालित किया जा रहा है वह काफी पुरानी है, बारिश के दिनों में उसके गिरने का डर बना रहता है। बता दें, मध्यप्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हर जिले में 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में एक सीएम राइज स्कूल खोल रही है। जिसकी शुरुआत इस साल से हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें