फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिक्षा अधिकारी का क्रिसमस को लेकर जारी किया अजब आदेश, जानें आखिर क्या है उनकी मंशा

Wed, 20 Dec 2023 04:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर

सार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का अजब आदेश इस समय चर्चा में बना हुआ है। ये आदेश क्रिसमस को लेकर सामने आया है। 
विज्ञापन
शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश चर्चा में बना हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने क्रिसमस को लेकर अजब आदेश जारी किया है। जिसको लेकर तरह तरह की बातें भी हो रही है। उक्त आदेश के मुताबिक कोई भी अशासकीय स्कूल बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाने से पहले उनके पालकों की अनुमति अवश्य लें और ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन




आगामी 25 दिसंबर को आने वाले क्रिसमस त्योहार से पहले मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक नया फरमान जारी हुआ है। विहिप के विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी विवेक दुबे ने जिले के सभी स्कूलों को जारी किया है, जिसमें क्रिसमस के मौके पर छात्रों को सांता क्लॉज बनाने से पहले निजी विद्यालयों को बच्चों के अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से जिले के सभी अशासकीय स्कूलों को यह आदेश भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल संचालक बिना माता-पिता की अनुमति के किसी भी बच्चे को सांता क्लॉज की वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग दिलाता है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग का यह आदेश जिले के सभी निजी विद्यालयों के लिए जारी किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग का कहना है कि आयोजन में विशेष तरह की वेशभूषा पहनाकर बच्चों को जबरदस्ती बनाया जाता है। जिससे अप्रिय स्थिति बन जाती है। इसी के चलते यह पत्र जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें