पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उसकी जमीन दबंगों द्वारा हड़प ली गई है, जिसकी पावती बनाने के लिए पटवारी सक्सेना ने 170000 रुपए बुजुर्ग से लिए है। अब ना तो वह जमीन नाम पर कर रहा है और ना पैसे वापस दे रहा है। बुजुर्ग 6 माह से जनसुनवाई के चक्कर काट रहा है। बुजुर्ग मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठा है, जोकि बुधवार को भी जारी है। बुजुर्ग का कहना है कि जब तक मेरी समस्या का निराकरण नहीं होगा तब तक मैं यहां से नहीं हटूंगा, चाहे मेरी जान ही क्यों ना चली जाए। दिनभर तेज धूप के बाद भी न्याय की आस लिए बुजुर्ग अनशन पर बैठा रहा।
बुजुर्ग की समस्या का होगा निदान: एसडीएम
एसडीएम मनीषा वास्कले का कहना है कि वह बुजुर्ग के पास भी गई थी और उनकी समस्या सुनी, साथ ही पटवारी से भी बातचीत की है। एसडीएम ने बताया कि 2 से 4 दिन में इस समस्या का निराकरण हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में जिला प्रशासन के अधिकारियों को चाहिए कि बुजुर्ग को तत्काल आमरण अनशन से उठाकर आंदोलन खत्म करवाए, साथ ही मामले में व्यक्ति को तुरंत कार्रवाई कर न्याय दिलवाना चाहिए।