फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात होमगार्ड सैनिक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

Fri, 23 Aug 2024 08:32 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात होमगार्ड सैनिक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात गंभीर होने पर सैनिक को इंदौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
होमगार्ड का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर के लालघाटी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में तैनात होमगार्ड सैनिक ओमप्रकाश सूर्यवंशी द्वारा शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में अन्य कर्मचारी उसे जिला अस्पताल शाजापुर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। किंतु हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। सैनिक द्वारा बीमारी से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आई है।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विक्रम सिंह मालवीय ने भी अस्पताल पहुंचकर सैनिक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सैनिक कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात है। शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। सैनिक को त्वचा संबंधी रोग है, जिससे लंबे समय से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें