फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain in Shajapur: आठ घंटे में छह इंच बारिश, स्कूल भवन-स्वास्थ्य केंद्र में भरा पानी

Mon, 10 Aug 2026 07:10 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर में सावन के दूसरे सोमवार को आठ घंटे में करीब छह इंच बारिश हुई। शहर और मोहन बड़ोदिया में जलभराव से घरों-दुकानों में पानी घुस गया। दूधाना उप स्वास्थ्य केंद्र भी जलमग्न हो गया। किसानों को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
जगह जगह हुआ जल जमाव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले में सावन के दूसरे सोमवार को भारी बारिश हुई। रविवार रात से सोमवार सुबह तक लगभग आठ घंटे में छह इंच बारिश दर्ज की गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली, जबकि उमसभरी गर्मी से भी लोगों को निजात मिली। तेज बारिश के कारण शाजापुर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे भाजपा कार्यालय के सामने स्थित नाला ओवरफ्लो हो गया, जिससे सड़क पर पानी भर गया। आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। राधा पेट्रोल पंप के पास शहरी हाईवे पर भी बारिश का पानी जमा हो गया।

विज्ञापन


मोहन बड़ोदिया में बारिश का प्रभाव अधिक गंभीर रहा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई तेज बारिश के चलते नलखेड़ा रोड स्थित पड़ाव कॉलोनी में जलभराव हो गया। लगातार बारिश और पानी की निकासी में बाधा के कारण कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कुछ घरों में पानी भरने के बाद लोग सोफे और पलंग पर बैठे नजर आए। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, शाजापुर में 14 अगस्त तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- उफनाई नर्मदा से डिंडोरी में संकट: पुलों पर चढ़ा चार फीट पानी, आवागमन बंद; अलर्ट पर प्रशासन
विज्ञापन


जिले में अब तक इतनी बारिश
कलेक्ट्रेट की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, जिले में औसत 16.40 इंच बारिश दर्ज की गई है। शाजापुर में 14.60 इंच, मोहन बड़ोदिया में 18.30 इंच, शुजालपुर में 16.61 इंच, कालापीपल में 18.70 इंच, गुलाना में 15.27 इंच, पोलायकला में 14.96 इंच और अवंतीपुर बड़ोदिया में 13.85 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में भरा पानी
दूधाना स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बारिश का पानी भर गया। इससे लाखों रुपए की मशीनरी और अन्य सामान भीग गया। ग्राम पंचायत दूधाना के सरपंच राकेश जायसवाल ने बताया कि पंचायत ने भवन को डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

जगह जगह हुआ जल जमाव।

 

जगह जगह हुआ जल जमाव।

 

जगह जगह हुआ जल जमाव।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें