फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजापुर: अधूरी सड़क से त्रस्त रहवासियों ने कलेक्टर का किया घेराव, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों के निर्देश

Thu, 13 Jan 2022 02:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

बेरछा से रंथभंवर सीसी सड़क की बदहाली को लेकर लगातार परेशान हो रहे रहवासियों ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा करने आए कलेक्टर दिनेश जैन को घेर लिया। कलेक्टर ने अधूरी सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Shajapur: सड़क की समस्या बताते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरछा से रंथभंवर सीसी सड़क की बदहाली को लेकर लगातार परेशान हो रहे रहवासियों ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा करने आए कलेक्टर दिनेश जैन को घेर लिया। कलेक्टर ने अधूरी सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को कलेक्टर दिनेश जैन क्षेत्र के दौरे पर थे। रहवासी मुख्य मार्ग रोककर बैठे हुए थे। जब कलेक्टर ने गाड़ी में बैठकर कुछ लोगों से समस्या की चर्चा करने की बात कही। तब भीड़ के रूप में खड़े रहवासियों ने कलेक्टर के वाहन का घेराव किया। जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदहाल रंथभंवर सीसी सड़क के अधूरे पड़े निर्माण का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए।

ज्ञात रहे कि बेरछा-रंथभंवर सीसी सड़क का निर्माण गत कई माह से बंद है। निर्माण एजेंसी द्वारा इस निर्माण में लगातार लेतलाली बरती जा रही है। कुछ दिनों पहले स्थानीय महिलाओं ने भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था तथा प्रशासन को अवगत कराया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के एसडीओ ने रहवासियों को आश्वासन देकर 15 जनवरी तक निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें