फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजापुर: प्राइवेट बस स्टैंड से गुमटियां हटाने के विरोध में बजरंग दल ने किया पुराना हाईवे जाम, नगरपालिका का रवैया गलत बताया

Wed, 29 Dec 2021 05:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुराने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ये चक्काजाम कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्षों से गुमटी लगाकर प्राइवेट बस स्टैंड पर अपना व्यवसाय कर रहे लोगों को नगरपालिका ने तानाशाही पूर्वक हटा दिया है।
 
विज्ञापन
Shajapur: पुराने हाईवे पर चक्काजाम करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुराने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ये चक्काजाम कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्षों से गुमटी लगाकर प्राइवेट बस स्टैंड पर अपना व्यवसाय कर रहे लोगों को नगरपालिका ने तानाशाही पूर्वक हटा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाजापुर में बस स्टैंड के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है, जिसके कारण प्राइवेट बस स्टैंड को अस्थायी रूप से बस स्टैंड बनाया गया और वहां की सभी गुमटियों को हटाया गया। ये गुमटियां कई वर्षों से रखी हुई थीं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगरपालिका तानाशाही रवैया अपना रहा है। इसी का विरोध करते हुए चक्काजाम किया गया है। पुराने हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के विरोध में नारेबाजी की। चक्काजाम की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी दीपा डोडवे और नगरपालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, पुलिस बल एवं नगरपालिका अमले के साथ पहुंचे और बजरंग दल कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्हें समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए खोला रास्ता

Shajapur: जाम में फंसी एंबुलेंस के लिए जगह बनाई। - फोटो : अमर उजाला
शहर के पुराने हाईवे पर बजरंग दल का चक्काजाम चल रहा था और दोनों ओर आवागमन बंद था। इसी बीच एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंसने लगी। कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस के लिए तत्काल जगह बनाई और वहां से निकाला गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें