फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: युवक ने शॉपिंग कांप्लेक्स में लगाई फांसी, लोग आत्महत्या करते देखते रहे, बचाने नहीं आए

Fri, 03 May 2024 03:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

युवक ने जिस बंद दुकान के सेट पर फांसी लगाई है उसके आजू और बाजू की दोनों दुकानें खुली हुई थीं। घटना के समय काफी लोग वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में बस स्टैंड के सामने एक युवक दिनदहाड़े फांसी के फंदे पर पर झूल गया। युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।  

विज्ञापन


थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के सामने एक 30 वर्षीय युवक दिन दहाड़े शॉपिंग कांप्लेक्स के सेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने जब फांसी लगाई तो शॉपिंग कंपलेक्स की कुछ दुकानें बंद थी और कुछ दुकानें खुली हुई थी। बंद दुकान के सेट में युवक ने गमछे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हुई है। युवक ने जिस बंद दुकान के सेट पर फांसी लगाई है उसके आजू और बाजू की दोनों दुकानें खुली हुई थीं। 

घटना के समय काफी लोग वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक लक्ष्मी कचेर उम्र 30 वर्ष थाना क्षेत्र के नगर का रहने वाला है। युवक सुबह अपने घर से बस स्टैंड पहुंचा और उसके सामने मौजूद शॉपिंग कांप्लेक्स में एक बंद दुकान के सेट में गमछे से फांसी पर झूल गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की यह जांच के बाद ही सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें