फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: झोलाछाप डॉक्टर अपने आप को बता रहा था बच्चों का विशेषज्ञ, अधिकारियों ने की कार्रवाई

Fri, 03 May 2024 03:39 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए समस्त ब्लॉकों में टीम का गठन किया गया है। तेंदूखेड़ा और पथरिया के बाद अब बटियागढ़ में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई लगातार पूरे जिले में जारी रहेगी।
विज्ञापन
अपताल में मोजूद अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक में प्रशासन द्वारा एक झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की गई है। यह डॉक्टर अपने आप को बच्चों का विशेषज्ञ बताता था। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उसके पास कोई भी डिग्री नहीं मिली। टीम ने डॉक्टर के अस्पताल से एलोपैथी दवाइयां बरामद की, जिन्हें जब्त कर अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर मामले की वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसासर बटियागढ़ में कृष्ण कुमार असाटी के द्वारा बिना डिग्री के एक निजी अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। वह अपने आप को बच्चों का विशेषज्ञ बताता था। कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची तो उनके निर्देश पर गुरुवार शाम बटियागढ़ तहसीलदार ग्रैनी जैन, जनपद सीईओ अश्विनी कुमार, नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी और बटियागढ़ पुलिस कृष्ण कुमार असाटी की टीम अस्पताल पर पहुंची। कृष्ण कुमार असाटी से डिग्री के संबंध में दस्तावेज मांगे जो वह नहीं दे पाया। इसके बाद टीम ने मौके से बरामद एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर ली। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई कर सीएमएचओ के पास कार्रवाई के लिए भेजा है।

बता दें पिछले तीन दिनों से यह कार्रवाई लगातार जारी है। सबसे पहली कार्रवाई तेंदूखेड़ा में हुई थी। उसके बाद गुरुवार को पथरिया ब्लॉक के महलवारा गांव में 50 बिस्तर के अवैध अस्पताल पर प्रशासन ने छापा मारा था। जहां, फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज करता था। जब प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंचे तो करीब 50 मरीज वहां पर भर्ती थे। वहीं, डॉक्टर देवकीनंदन पटेल प्रशासन की टीम को देखकर मौके से भाग गया। जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास प्रतिवेदन भेजा है।
विज्ञापन


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि अनधिकृत रूप से अस्पताल संचालित करने वाले इन डॉक्टरों आम बोलचाल की भाषा में झोलाछाप डॉक्टर कहा जाता है। लगातार उनकी शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने समस्त ब्लॉकों में टीम का गठन किया और हेल्पलाइन नंबर जारी किया। ताकि, कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकता है। पिछले तीन दिनों से लगातार इस प्रकार की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। पहले तेंदूखेड़ा और पथरिया में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की गई। वहीं, अब बटियागढ़ में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई लगातार पूरे जिले में जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से अस्पतालों का संचालन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें