फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सड़क पर गिरी महिला के सिर में लगी गंभीर चोट, उपचार के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Oct 2024 11:17 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि सड़क पर गिरने की वजह से महिला की मौत की जानकारी अस्पताल से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मामले पर मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला के घर में मौजूद रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक 35 वर्षीय महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई है। सड़क पर महिला जब गिरी तो उसके सर में गंभीर चोट पहुंची, जिसे उपचार के लिए बुढ़ार अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है। घटना के दौरान पति महिला के साथ था।
विज्ञापन


बताया गया कि रजनी बैगा पति लालू बैगा 35 वर्ष निवासी लालपुर अपने पति के साथ पैदल घर की ओर जा रही थी, तभी घर के समीप सीमेंटेड रोड में महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह सीमेंटेड रोड पर गिर गई। जिसकी वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए पति ने स्थानीय लोगों की मदद से बुढ़ार अस्पताल लेकर पहुंचा, जहा उपचार के दौरान रजनी की मौत हो गई है। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने बुढ़ार थाने में दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

बताया गया कि रजनी अपने पति के साथ शराब पीकर घर लौट रही थी, तभी सड़क में अचानक पैर फिसलने से वह गिर गई। सड़क सीमेंट की थी, जिसकी वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट पहुंची थीं। तत्काल महिला को उसके पति व स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और कुछ घंटे के उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया है। बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि सड़क पर गिरने की वजह से महिला की मौत की जानकारी बुढ़ार अस्पताल से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मामले पर मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें