फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दो सालों से मायके में रह रही थी पत्नी, पति ने किया वीडियो कॉल, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल

Wed, 16 Apr 2025 01:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में एक पति ने पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वीडियो कॉल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर उसने पत्नी से मारपीट भी की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब पत्नी ने पति की इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद दो वर्षों से जारी था, जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। हाल ही में, पति ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और उसे एक शर्त पर मानने को कहा - जो मैं कहूंगा, तुम्हें करना होगा। उसके बाद मैं तुम्हें अपने घर ले चलूंगा। जब पत्नी ने इस पर सहमति जताई, तो पति ने उसका वीडियो कॉल पर एक आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में वायरल रील का नशा पड़ा भारी, सरकारी गाड़ी पर डांस कर बनाया वीडियो, मिली ऐसी सजा
विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ के अनुसार, महिला को जब इस बात का पता चला तो उसने तुरंत अपने पति के घर जाकर आपत्ति जताई। आरोपी पति ने इस पर महिला के साथ मारपीट की। महिला के दो बच्चे हैं, 2016 में विवाह हुआ था। दो साल पहले ही पति पत्नी का विवाद हुआ था। इसको लेकर पत्नी दो सालों से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उपसरपंच ने आदिवासी महिला से प्रेम विवाह किया तो 10 गांवों की पंचायत ने ठोंका 1.30 लाख का जुर्माना

महिला ने घटना के बाद तुरंत थाने जाकर पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। महिला ने कहा, मैंने अपने पति पर भरोसा किया था, लेकिन उसने मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाई। मैं न्याय की उम्मीद करती हूं। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें