फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मां की मौत का सदमा नहीं झेल पाए अतिथि शिक्षक, घर में लगाई फांसी; हुई मौत

Wed, 21 Jan 2026 01:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: मां की मौत के गहरे सदमे में शहडोल के चुहिरी गांव निवासी अतिथि शिक्षक दिलीप गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लंबे समय से अकेलापन और मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
गोहपारू थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की मृत्यु के गहरे सदमे में एक अतिथि शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के चुहिरी गांव की है। मृतक लंबे समय से अकेलेपन और मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। मां के निधन के बाद वह और अधिक गुमसुम रहने लगा था।

पुलिस के अनुसार चुहिरी निवासी अतिथि शिक्षक दिलीप गुप्ता पिता स्वर्गीय नत्थूलाल गुप्ता (उम्र 43 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। दिलीप गुप्ता पड़ोसी गांव बरेली स्थित एक स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। परिवार में केवल एक बहन है, जिसकी शादी पहले ही हो चुकी है।

बताया गया कि लगभग दो माह पूर्व बीमारी के चलते उनकी बुजुर्ग मां का निधन हो गया था। इसके बाद से दिलीप मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे और अधिकतर समय अकेले रहते हुए चुपचाप रहते थे।

विज्ञापन


पढ़ें: सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, एक की मौत; एक गंभीर

बुधवार सुबह जब काफी देर तक दिलीप ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। एक पड़ोसी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां दिलीप का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल गोहपारू पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक अवसाद और मां की मृत्यु का सदमा माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें