फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: शादी समारोह में शामिल आए दो युवकों की रोड एक्सीडेंट में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा

Mon, 20 Feb 2023 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात के वक्त अपनी बाइक से घूमने के लिए निकले थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में शादी समारोह में शामिल होने आए दो लड़कों की सड़क हादसे में मौत हो गई है, पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि नितेश शिवहरे शादी समारोह में शामिल होने गोहपारू के चुहरी आया हुआ था, वहीं, परिवार के नमन जायसवाल पिता धीरज जायसवाल के साथ रात में अपनी बाइक से घूमने निकले थे, तभी हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जयमाला के दौरान जब परिजनों को दोनों लड़के दिखाई नहीं दिये तो, परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को पुलिस ने रात लगभग 12:30 के आस-पास जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिस स्थान पर दोनों को देखा गया वहां अज्ञात वाहन के पहिए के निशान पाए गए, वहीं जिस जगह पर गाड़ी पड़ी हुई थी, उस जगह से कुछ ही दूरी पर दोनों एक दूसरे के ऊपर पड़े हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें पीछे से ठोकर मारी है और फिर उतरकर जब उन्होंने दोनों को देखा तो एक की मौत हो गई थी, जिससे डर कर अज्ञात वाहन चालक या अन्य लोगों ने इन्हें रास्ते से उठाकर सड़क के किनारे झाड़ियों में गाड़ी और लड़कों को रखकर आगे निकल गए, दोनों लड़कों के सिर्फ सर पर चोट आई है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया, वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें