फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, शहडोल रेल यार्ड से निकलते समय हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

Sun, 03 Nov 2024 04:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: बिलासपुर-कटनी रेल खण्ड के बीच शहडोल रेलवे यार्ड से निकल रही एक मालागाड़ी कुछ देर पहले बेपटरी हो गई। जिसके बाद वहां गहमा गहमी का माहौल बन गया है। रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर-कटनी रेल खण्ड के बीच शहडोल रेलवे यार्ड से निकल रही एक मालागाड़ी कुछ देर पहले बेपटरी हो गईं। जिसके बाद वहां गहमा गहमी का माहौल बन गया। मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी स्थानीय रेल प्रबंधन तक पहुंची, वहां अफरा तफरी मच गयी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड मालगाड़ी (बीओबी) रेल यार्ड से मेन लाइन की और बढ़ी तभी अचानक एक-एक करके मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरते चले गये। इस हादसे में कुछ डिब्बे क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। घटना के स्थानीय रेल प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। हालांकि यार्ड से इतने मध्यम गति से मालगाड़ी निकलने के बावजूद वह बेपटरी कैसे हो गयी, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहें हैं।

घटना के बाद रेल अमला युद्ध स्तर पर सुधार कार्य में जुटा हुआ है। रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी में गिट्टी लोड थी, जो स्थानीय स्तर पर रेल निर्माण कार्य के लिए यहां आई थी। लेकिन जिस तरह मालगाड़ी के पहिये डिब्बे से निकलकर अलग दिखाई दे रहें हैं, इससे किसी बड़ी लापरवाही के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में स्थानीय रेल प्रबंधन कुछ भी कहने से कतरा रहा है, क्योंकि जैसी स्थिति पटरी और पहिए की स्थल पर नजर आ रही है, उससे किसी बड़ी लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल स्थानीय रेल अमला सुधार कार्य में लगा हुआ है। स्थिति को देखते हुए मशीनरीज की सहायता के लिए मंगाई जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें