फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की घटना

Mon, 05 Aug 2024 06:47 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं मे दो बच्चों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। दोनों ही बच्चों की पानी में डूबने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
तालाब से बच्चे का शव निकलते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कनाडी कला निवासी बृजेश सिंह गोड का एक साल चार महीने का दुधमुंहा बच्चा आर्यन सिंह घर के आंगन में खेल रहा था। घर के बाहर एक गड्ढा था, जिसमें पानी भरा हुआ।

विज्ञापन


इधर, बृजेश सिंह की पत्नी घर के अंदर चली गई। उसी दौरान दुधमुंहा बच्चा उस गड्ढे में खेलते-खेलते गिर गया। जहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई। जयसिंहनगर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। इसी प्रकार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया में रामकिशोर सिंह गोड व उसकी पत्नी रविवार की सुबह अपने दो वर्षीय बच्चे सनम सिंह को घर में सुला कर खेत में काम करने चले गये। घर के बगल में ही रामकिशोर का खेत है। जब पति-पत्नी काम करने के बाद घर वापस पहुंचे तो बच्चा घर में नहीं था। पति-पत्नी सहित पड़ोसियों ने भी बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सोमवार को बच्चे की लाश गांव के तालाब में उतराती हुई देखी गई।

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक बच्चे की पहचान सनम के रूप में हुई है। बच्चा जिस घर में सो रहा था, वहां से महज कुछ दूरी पर ही तालाब है, जिसमें उसकी लाश मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चा जब नींद से जगा होगा और माता-पिता की तलाश करते-करते वह नजदीक तालाब में पहुंच गया, जिसमें उसकी डूबने से मौत हो गई होगी। पुलिस ने दोनों मामलों पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों मामलों पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें