फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जंगल में दो भाइयों की मौत मामले में चार गिरफ्तार, जानवरों के शिकार के लिए बिछाया था करंट

Fri, 04 Apr 2025 09:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम व साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मंदीप कोल अभी फरार है। मामला गंभीर लापरवाही और जानलेवा जाल बिछाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी पुलिस ने बिजली करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत मामले में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में कैलाश कोल और छोटू कोल की मौत हुईं थीं। घटना 31 अक्तूबर 2024 की रात को घटित हुई थी, जब मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ मोटर पंप बंद करने गए थे। जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में दोनों भाई आ गए और उसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना ब्यौहारी के डंडी टोला खड्डा में यह घटना घटी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोलेराम कोल ने पुलिस को सूचित किया कि वह अपने जीजा छोटू कोल के घर निमंत्रण पर गया था। घटना की रात करीब 10 बजे, उन्होंने गहनुआ नाला में लगे मोटर पंप को बंद करने के लिए गए, जब वे वापसी कर रहे थे, तब अज्ञात लोगों ने रास्ते में नंगी बिजली की तार को जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया था। जिसकी चपेट में आने से कैलाश कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू कोल को भी करंट लगा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना देख मोलेराम ने हल्ला किया और छोटू कोल को गांव के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ दिन बाद उसकी भी उपचार के दौरान अस्पताल मे मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  दो स्कूलों में मिला ताला, शिक्षिकाओं का अजब तर्क कहा- गांव में मान का कार्यक्रम था तो आ गए थे घर
विज्ञापन


इस मामले में ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान, साक्षियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 730/24 दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मंदीप कोल निवासी डंडी टोला खड्डा की भूमिका सामने आई, लेकिन वह घटना के बाद से फरार हो गया था। अंततः, पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस अपराध में संलिप्त थे।
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया की मंदीप कोल अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट लगाए हुए था।जिसकी चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हुई है। मामले पर पुलिस की पड़ताल मे आरोपियों की पहचान हुई, घटना दिनांक से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंदीप कोल,हरिशंकर कोल, झल्लू कोल, उमेश पटेल शामिल है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें