फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: पुराने मकान को गिराते वक्त दर्दनाक हादसा, जेसीबी से गिरी दीवार के मलबे में दबने से मासूम की मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुराने मकान को गिराने के दौरान जेसीबी से गिराई जा रही दीवार का मलबा पास में मौजूद चार वर्षीय प्रिंस पर जा गिरा। मलबे में दबने से मासूम की मौत हो गई। हादसे के वक्त उसके पिता भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
घटना स्थल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में पुराने मकान को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से गिराई जा रही दीवार का मलबा चार साल के मासूम के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के पिता भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम भदवाही निवासी दीपक जायसवाल अपने पुराने मकान को जेसीबी मशीन से गिरवा रहे थे। उनका चार वर्षीय बेटा प्रिंस भी पिता के साथ मौके पर मौजूद था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह दीवार के पास पहुंच गया। अचानक जेसीबी से दीवार गिर गई और प्रिंस उसके मलबे के नीचे दब गया। यह देखकर पिता और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सभी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और बच्चे को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर: अपने ससुराल मालवा भ्रमण पर निकले भगवान ओंकारेश्वर, अब 15 दिनों तक मंदिर में नहीं सजेगा शयन शृंगार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन में प्रिंस को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस बच्चे की चहक से घर में रौनक रहती थी, उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिता पुराने मकान को गिरवाकर नया मकान निर्माण करना चाह रहे थे और इसी दौरान ये दुखद हादसा हो गया। सूचना मिलने पर गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें