स्कूली वाहनों पर यातायात डीएसपी ने कसा शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित एवं उनकी टीम को निर्देशित किया था कि स्कूली छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल में चलने वाले स्कूली बस, वैन एवं वाहनों की जांच की जाए। कमियां होने पर वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की जाए, जिसको लेकर यातायात डीएसपी खुद मैदान पर उतरे और स्कूल में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
समन शुल्क वसूला
इस दौरान 35 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें कमी पाई गई है। डीएसपी ने बताया है की जांच के दौरान 35 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर चालान काटा गया है। जिसमें 20 हजार का समन शुल्क वसूल किया है। जिले में चलने वाले सभी स्कूली वाहनों की लगातार जांच की जा रही है, बुधवार को बुढार थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों पर यातायात की टीम सुबह से ही पहुंच गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है।