फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol : बिना चाबी अपने आप स्टार्ट होकर चल पड़ा ट्रैक्टर, कुछ दूर जाकर तालाब में समाया, देखें वीडियो

Sun, 30 Jul 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP Shahdol News : आवाज सुनकर ट्रैक्टर मालिक को लगा कि कोई बदमाश उसे चोरी कर ले जा रहा होगा और शायद ट्रैक्टर तालाब में घुस गया है।
विज्ञापन
तालाब में फंसा ट्रैक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वार्ड नंबर 16 मेन रोड के किनारे खड़ा ट्रैक्टर बीती रात अचानक स्टार्ट हो गया और स्टार्ट होकर आगे बढ़ता हुआ तालाब में जा घुसा है। यह अजीबोगरीब घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें सड़क किनारे खड़ा हुआ ट्रैक्टर अचानक ऊंचाई की ओर बढ़ता गया और बढ़ते-बढ़ते वहीं स्थित एक तालाब में जा घुसा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 16 करण सिंह के घर के समीप उनका ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। बीती रात तकरीबन 12:30 पर ट्रैक्टर बिना चाबी के ही स्टार्ट हो गया और बढ़ते-बढ़ते करण तालाब में जा घुसा। तालाब में ट्रैक्टर जब घुसा तो ट्रैक्टर मालिक करण सिंह व उनका परिवार आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि तालाब में ट्रैक्टर पूरी तरीके से समा गया था लेकिन ट्रैक्टर तब भी स्टार्ट था। 



ट्रैक्टर मालिक को लगा कि कोई बदमाश उसे चोरी कर ले जा रहा होगा और शायद ट्रैक्टर तालाब में घुस गया है। ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को खबर की, घटना की खबर लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड में तैनात प्रधान आरक्षक गणेश सिंह एवं पायलट प्रदीप तिवारी घटनास्थल पहुंचे जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर तालाब में समा चुका था, लेकिन ट्रैक्टर स्टार्ट ही था। 
विज्ञापन


पुलिस का भी कहना है कि इस अजीबोगरीब घटना की खबर लगी थी। मौके पर जब डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे तो ट्रैक्टर स्टार्ट था। रात काफी होने की वजह से ट्रैक्टर को रात में तालाब से निकाल पाना नामुमकिन था। रविवार की सुबह हाइड्रा मशीन के द्वारा ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जो भी व्यक्ति यह घटना  सुन रहा है वह सीसीटीवी फुटेज एवं ट्रैक्टर जिस तालाब में घुसा था वहां पहुंच यह सब नजारा देख रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें