फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कृषि कार्य के लिए जा रहा ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 09 Aug 2024 01:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।  कुछ लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर दूसरा युवक चल रहा था, जिस युवक की मौत हुई है वह बैठा हुआ था। ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर में मृतक के अलावा और भी कोई सवार था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल में पलटा हुआ ट्रैक्टर का इंजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। घटना देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि  इंजन में कल्टीवेटर लगाकर युवक खेत की जुताई करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सड़क किनारे गड्डे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पटल गया और उसके नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवलौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरवा में कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगाकर युवक अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे हुए गड्ढे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से विक्रम प्रसाद पिता विशेषर खैरवार (35) मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक कोई और था, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक मृतक का शव इंजन के नीचे से ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 

थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।  कुछ लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर दूसरा युवक चल रहा था, जिस युवक की मौत हुई है वह बैठा हुआ था। ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर में मृतक के अलावा और भी कोई सवार था। मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें