फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: अपराध पर अंकुश लगाने देर रात शहर में घूमे पुलिस कप्तान, जिला बदर के आरोपियों की खंगाली कुंडली

Wed, 29 May 2024 02:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: जिले में घटित अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने अब खुद पुलिस कप्तान ने मोर्चा संभाल लिया है। बीते रात्रि वह खुद ही अपने दल के साथ सड़क पर उतर आए। इस दौरान तीन ऐसे आरोपी जो जिला बदर की अवधि में शहर मे घूमते नजर आए, एसपी की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
देर रात शहर में घूमे पुलिस कप्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले मे घटित अपराधो पर पूर्णतः अंकुश लगाने अब खुद पुलिस कप्तान ने मोर्चा संभाल लिया है। बीते रात्रि वह खुद ही अपने दल के साथ सड़क पर उतर आए। इस दौरान तीन ऐसे आरोपी जो जिला बदर की अवधि में शहर मे घूमते नजर आए। एसपी की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमे कोतवाली थाना क्षेत्र के दो निगरानीशुदा बदमाश आरजू खान, गुड्डू अकरम शामिल है। वहीं सोहगपुर थाना क्षेत्र का बदमाश रवि यादव भी एसपी की टीम के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


इन तीनों के अलावा ब्योहारी मे निशांत उर्फ़ ओम गुप्ता व जयसिंहनगर से ब्रजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया। इन सभी पांचों बदमाशों का जिला बदर चुनाव से पूर्व किया गया था, लेकिन यह लोग चोरी छुपे अपने अपने थाना क्षेत्र में ही रह रहें थे। जिसकी जानकारी बीते दिनों पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक तक पहुंची थी। जिसके बाद कल रात वह बदमाशों को पकड़ने खुद सड़क पर उतर आए और एक ही रात शहर से तीन तीन जिला बदर के आरोपी पकड़ लिए गए।

इन आरोपियों के विरुद्ध धारा 188, एवं धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वर्तमान समय 25 आदतन बदमाशों को जिला बदर किया गया है। जिसमें से ये पांच आरोपी जिले में ही मौजूद मिले, जो अब पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि जिले में किसी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। वहीं हर बदमाश को सालाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस लगी हुईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें