फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मवेशी चरा रही महिला पर बाघ ने किया हमला, गंभीर हाल में अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 13 Jul 2024 08:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रेंजर खन्नौधी भाग्य शाली सिंह ने बताया कि महिला पर बाघ ने हमला किया है। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह वन विभाग के द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
बाघ के हमले में महिला के सिर में आई चोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में जंगली जानवरों का आना-जाना आम हो गया है। शनिवार को मवेशी चराने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया है। दरअसल, जिले की सीमा बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है। जिसकी वजह से आए दिन यहां जंगली जानवर आते रहते हैं।

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर खन्नौधी के मलमाथर गांव के जंगल में मवेशी चरा रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर घायल हुई है। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि नान बाई मवेशियों को लेकर दोपहर में गांव के जंगल में गई थीं, इस दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। इसके बाद बाघ वहां से चला गया।

सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह दी है। रेंजर खन्नौधी भाग्य शाली सिंह ने बताया कि महिला पर बाघ ने हमला किया है। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शासकीय मदद के लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह वन विभाग के द्वारा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें