फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आंगन में खेलते-खेलते कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

Sun, 28 Jun 2026 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कुबरा गांव में घर के आंगन में खेल रहा तीन वर्षीय मासूम खुले कुएं में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुएं की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कुबरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घर के आंगन में खेल रहा बच्चा दौड़ते-दौड़ते बाड़ी में बने खुले कुएं तक पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीवांश साहू (3) पुत्र दीपक साहू, निवासी कुबरा गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि दीवांश घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर की बाड़ी की ओर दौड़ गया, जहां एक कुआं स्थित है। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा।

कुछ ही देर बाद परिजनों को बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान जब कुएं में देखा गया तो मासूम पानी में दिखाई दिया। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: दवा बाजार में खूनी तांडव, ड्यूटी पर जा रही युवती को बात करने के लिए रोका फिर 14 बार मारे चाकू
विज्ञापन


मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में खुले कुओं और जलस्रोतों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सतर्क रहने की अपील करता रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुओं पर सुरक्षा घेरा या जाली नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे समय-समय पर सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें