फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: चारों तरफ था पुलिस का पहरा, बेखौफ चोरों ने दो मोटरसाइकिल कर ली चोरी

Mon, 27 Jan 2025 12:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि गांधी स्टेडियम के बाहर से दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे दो लोगों की बाइक चोरी हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस के सामने से दो मोटरसाइकिल चोरों ने चोरी कर ली है। घटना उस वक्त घटी जब गणतंत्र दिवस का जश्न गांधी स्टेडियम में मनाया जा रहा था। जश्न में शामिल होने लोग अपनी बाइक खड़ी कर गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बाइक मालिकों का मानना था कि इतनी भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी मोटरसाइकिल यहां सुरक्षित रहेगी, क्योंकि हर जगह पुलिस बल की तैनाती थी। इधर चोरों ने तो पुलिस के सामने से दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। हालांकि पुलिस ने इस मामले पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमृतलाल साहू जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वह गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के जश्न को देखने स्टेडियम पहुंचे थे। अमृतलाल साहू ने बताया कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एम एम 6632 को उन्होंने गांधी स्टेडियम के बाहर खड़ी कर दी थी। श्री साहू के अनुसार जहां पर उन्होंने मोटरसाइकिल खड़ी की थी, वहां आसपास चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा हुआ था। उन्हें ऐसा लगा कि उनकी मोटरसाइकिल यहां सुरक्षित रहेगी, लेकिन जब कार्यक्रम समाप्त हो गया और साहू अपने घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।

इसी तरह मुन्नालाल बैगा की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एम एन 2384 स्टेडियम के बाहर से चोरी हो गई है। मुन्नालाल सोहागपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। मोटरसाइकिल को खड़ाकर कार्यक्रम देखने लगे और वापस जब घर जाने को लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गांधी स्टेडियम के बाहर से गायब थी। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि गांधी स्टेडियम के बाहर से दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें