Shahdol: पत्नी को मायके से घर पहुंचने में देरी हो गई, जिससे नाराज पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 15 की है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है।
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि विजय बहेलिया 48 वर्ष की पत्नी मायके गई थी, वह अपने बच्चों के साथ घर में था। शाम तक पत्नी को घर पहुंचना था, लेकिन वह किन्हीं कराणों से नहीं आई। शाम को विजय फोन से पत्नी बातचीत कर घर नहीं पहुंचने का कारण पूछा तो पत्नी सुबह आने की बात कही।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर वह देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त घटना घटी उस वक्त बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, सुबह जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला, बच्चों ने खिड़की से देखा तो फांसी के फंदे शव लटक रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है।
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि पति-पत्नी का फोन पर शायद कुछ विवाद हुआ होगा, पत्नी मायके में थी। उसे शाम तक घर लौटना था, लेकिन वह समय पर वापस नहीं लौटी, जिससे पति अपने कमरे में जाकर सो गया और बच्चे दूसरे कमरे में थे। सुबह दरवाजा न खुलने पर बच्चों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो विजय फांसी के फंदे में लटका हुआ था। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।