फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, टीबी बीमारी से था पीड़ित; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 19 Apr 2025 03:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: प्राथमिक जानकारी में परिजनों ने बताया कि अमर सिंह टीबी से पीड़ित था और संभवतः पानी निकालते वक्त कुएं में गिर गया होगा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
वह कुआं जहां मिली लाश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जैतपुर थाना क्षेत्र के मलाया गांव में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव कुएं में उतरता मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मलाया गांव निवासी अमर सिंह गोड (50) के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से टीबी की बीमारी से पीड़ित था।

परिजनों के मुताबिक, अमर सिंह घर के आंगन में बने कुएं से पानी निकाल रहा था, तभी वह अचानक उसमें गिर गया। पानी में गिरते समय जोर की आवाज हुई, जिसे अमर सिंह के पोते ने सुना और परिवार को जानकारी दी।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कुएं में पानी उफान पर था और हलचल नजर आ रही थी। स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और पंप की मदद से कुएं का पानी निकालना शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद जब पानी निकाला गया तो अमर सिंह का शव कुएं में मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: नागू खेड़ी के समीप टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां; आग पर काबू पाया    

सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राथमिक जानकारी में परिजनों ने बताया कि अमर सिंह टीबी से पीड़ित था और संभवतः पानी निकालते वक्त कुएं में गिर गया होगा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें