फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: पार्लर गई महिला के 1.5 लाख रुपये के सोने के कंगन चोरी, घटना से पहले CCTV बंद किया, 20 दिन बाद केस

Tue, 16 Jul 2024 03:02 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में मेकअप कराने गई महिला के पार्लर से कंगन चोरी हो गई। चोरी गए कंगन की कीमत 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला की शिकायत के 20 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने पार्लर संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 20 दिन बाद दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोपनदास तिराहा के पास स्थित एक ब्यूटी पॉर्लर में जाना महिला को भारी पड़ गया। मेकअप कराने के दौरान पॉर्लर संचालिका ने महिला के सोने के कंगन उतरवा लिए, लेकिन बाद में वे गायब हो गए। इन कंगन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित महिला के 20 दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद अब पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका कल्पना गुप्ता पति रामराज गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अब तक कंगन का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनामिका सिंह पति धर्मेन्द्र सिंह परिहार (30) निवासी ग्राम अमकुई थाना जसो जिला सतना 27 अप्रैल को अपने पिता अनूपलाल सिंह बघेल निवासी ग्राम सेमरपाखा थाना ब्योहारी के साथ थाने पहुंची थी। जहां, उसने एक लिखित आवेदन देते हुए बताया कि वह 25 अप्रैल को अपने मायके ग्राम सेमरपाखा आई थी। 26 अप्रैल को उसकी छोटी बहन अमृता सिंह की शादी थी। उसका मेकअप कराने के लिए वह शाम करीब पांच बजे टोपनदास तिराहा स्थित सानिया ब्यूटी पॉर्लर गई थी। पॉर्लर में बने रूम में मेरी छोटी बहन अमृता ने अपना मेकअप करवाया, इसके बाद मैंने भी मेकअप कराया। इससे पहले मैंने अपने हाथों में पहने सोने के दो कंगन उतार कर दराज में रख दिए और पॉर्लर संचालिका कल्पना गुप्ता को बताकर मेकअप रूम में चली गई।  

पीड़िता ने बताया कि जब वह मेकअप कराने के बाद बाहर आई और उसने दराज खोलकर देखी तो उसमें कंगन नहीं मिले। पूछताछ करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका कल्पना ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता ने पॉर्लर में लगा सीसीटीवी फुटेज चेक कराया तो शाम घटना के पहले 5 से 7 बजे तक का फुटेज उसमें मौजूद था, लेकिन, घटना से कुछ देर पहले सीसीटीवी बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस टालमटौल करती रही
शादी के बाद अगले दिन पीड़िता केस दर्ज कराने ब्यौहारी थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने आवेदन लेकर उसे लौटा दिया। इसके बाद पुलिस लगातर टाल-मटोल करती रही। घटना के बीस दिन बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस ने ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा कि जब घटना हुई थी, उस समय थाना प्रभारी कोई और थे। अब मेरे संज्ञान में मामला आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें