फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नहीं थम रहे मासूमों को सलाखों से दागने के मामले, फिर दो बच्चों को दागा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 24 Mar 2023 10:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल संभाग में इलाज के नाम पर दो मासूमों को गर्म सलाखों से दागा गया है, जिसमें एक बच्ची की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर अवस्था में भर्ती है। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग में गर्म सलाखों से दागने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आये दिन नए मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें मासूमों को गर्म सलाखों से दागा जा रहा है। फिर इलाज के नाम पर दो मासूमों को गर्म सलाखों से दागा गया है, जिसमें एक बच्चे की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर अवस्था में भर्ती है। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पांच महीने की काव्या को सांस लेने में तकलीफ के चलते इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागा गया। हालात ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। इसी प्रकार उमरिया जिले के करकेली में पांच महीने के दिव्यांश को भी गर्म सलाखों से दागने के बाद हालात ज्यादा बिगड़ने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ नागेंद्र सिंह ने बताया है कि दो बच्चे दागने से आए थे, जिसमें एक की मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर है जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें