फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जमीन विवाद को लेकर तहसीलदार के चालक को तमंचे की नोक पर दबंग ने दी धमकी, हुई कार्रवाई

Fri, 13 Sep 2024 10:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पूरे मामले में थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कहना है कि तहसीलदार के ड्राइवर को संतोष दुबे अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तमंचा दिखता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में जमीन विवाद के चलते तहसीलदार के चालक को दबंगों ने घर में जाकर देशी कट्टे की नोक पर धमकी दी। दबंग द्वारा धमकाने का व देशी कट्टा लहराने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग सरेआम लोगों की मौजदगी में कट्टा दिखाकर धमकी दे रहा है। वीडियो कुछ समय पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर दबंग के खिलाफ गोहपारू पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि गोहपारू थाना क्षेत्र के खन्नौधी के रहने वाले गोहपारू तहसीलदार के चालक जितेंद्र कुमार वर्मा का संतोष कुमार दुबे से जमीन विवाद है। इस पर दबंग संतोष कुमार अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंच कर धमकाने लगा। पीड़ित जितेंद्र का आरोप है कि दबंगों ने हाकी देशी कट्टे से लैस होकर उनके घर विवाद करने आए थे, जो की कट्टे भी नोक पर जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान पीड़ित जितेंद्र ने उनके वाद विवाद का एक वीडियो भी बना लिया, जिसमें लोगों की मौजूदगी में घर अंदर एक कट्टा लेकर चमकते हुए नजर आ रहे हैं और एक महिला उसे कट्टा चमकाने से मना कर रही हैं। हालांकि, देशी कट्टा चमकाने का यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर गोहपारू पुलिस ने धमकाने वाले दबंग के खिलाफ मामला दर्ज के मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले में थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कहना है कि तहसीलदार के ड्राइवर को संतोष दुबे अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों के बीच जमीन विवाद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें