फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मछली पकड़ रहा युवक नदी के तेज बहाव में बहा, दोस्त देखते रह गए, तीसरे दिन 30 किमी दूर मिला शव

Wed, 23 Jul 2025 07:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में मछली पकड़ते समय एक युवक सोन नदी में बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। तीसरे दिन उसका शव 30 किमी दूर मिला। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन कर शव बरामद किया।
विज्ञापन
तीसरे दिन मिला युवक का शव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बहे युवक का शव तीसरे दिन 30 किमी दूर मिला। युवक सोमवार दोपहर को नदी में बह गया था। जिसके बाद से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को युवक का शव बेल्हा गांव में मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पतंग नहीं दी तो युवक के प्राइवेट पार्ट के साथ यह किया, कुछ देर के लिए अटकी सांसें; आरोपी को ये सजा

जानकारी के अुनसार, मृतक की पहचान महुआ टोला निवासी रुस्तम सिंह गोंड (24) के रूप में हुई है। वह सोमवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ सोन नदी के गोडारू घाट पर मछली पकड़ने गया था। सभी दोस्त किनारे पर खड़े होकर बंसी से मछली पकड़ रहे थे, जबकि रुस्तम नदी के भीतर खड़े होकर मछली पकड़ रहा था। दोस्तों ने उसे बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और बाढ़ आ गई। बहाव तेज होता देख बाहर खड़े दोस्त दूर हट गए और उनके देखते-देखते रुस्तम पानी में बह गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पतंग नहीं दी तो युवक के प्राइवेट पार्ट के साथ यह किया, कुछ देर के लिए अटकी सांसें; आरोपी को ये सजा

घटना की सूचना पर गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। दो दिन तक चली तलाश के बाद बुधवार सुबह युवक का शव घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर बेल्हा गांव के पास बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया और मृग कायम कर मामले की जांच शुरू की।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें