फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला; गांव में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 15 May 2025 12:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के सरवाहीकला गांव में एक नवविवाहित महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सरवाहीकला गांव में एक नवविवाहिता महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। यह देख गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृत महिला का नाम सीता बैगा (उम्र 20 साल) है, जो अपने पति गोलू बैगा के साथ इसी गांव में रहती थी। पुलिस के अनुसार, सीता का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि यह मामला शुरू में आत्महत्या जैसा लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच के लिए एक टीम बना दी गई है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि नवविवाहिता महिला सीता घर के कामकाज में लगी हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक गायब हो गई। जब घरवालों ने उसे खोजा तो घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव फांसी से लटका हुआ मिला। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बेटे गगन का निधन, 20 साल से थे व्हीलचेयर पर
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि सीता एक खुशहाल परिवार की सदस्य थी और उसकी शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। घटना के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि पारिवारिक झगड़ा या मानसिक तनाव की वजह से यह घटना हो सकती है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें