फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: एक ही फंदे में लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Apr 2025 01:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मृतकों की चप्पलें पेड़ के नीचे मिलीं, और साड़ी से फंदा बनाया गया था। युवक के परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है, और युवती की पहचान के बाद घटनाक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौके पर पेड़ के नीचे मिली प्रेमी युगल की चप्पल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के टेटका गांव में एक महुआ के पेड़ की डाली में साड़ी का फंदा बनाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों शव एक ही फंदे में लटकते मिले हैं। शवों को मवेशी चरा रहे व्यक्ति ने शनिवार की सुबह देखा। उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी जयसिंहनगर पुलिस को दी है। जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-  लोगों को झूठे केस में फंसाने वाला जालसाज प्रेमी युगल गिरफ्तार, धोखे से घर बुलाकर करते थे ठगी
विज्ञापन


थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की पहचान संदीप पिता शंभू सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी बस नगरी के रूप में हुई है। युवती की पहचान करवाई जा रही है दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम जांच में ऐसा लग रहा है कि यह दोनों प्रेमी युगल हैं। युवती की पहचान होने पर ही बात स्पष्ट होगी। मृतक युवक के परिजनों को मामले की जानकारी देकर मौके पर बुलवाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरवाड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से धड़ से अलग हो गई युवक की गर्दन

घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं तो वहीं मृतक युवक के भी परिजन काफी संख्या में घटना स्थल पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवा लिया है। पुलिस ने बताया है कि युवती की साड़ी से ही दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पेड़ के नीचे दोनों की चप्पल भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने मामले पर फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें