फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Mon, 07 Oct 2024 01:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: शहडोल में जनप्रतिनिधियों ने खुद मिलकर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। मामला देवलोंद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिहाई गांव का है।
विज्ञापन
जब्त शराब के पास मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध शराब की बिक्री जोरों शोरों पर चल रही है। आबकारी एवं पुलिस की मिली भगत से यह काला कारोबार चल रहा है। ऐसा लोगों का आरोप है। आबकारी विभाग और पुलिस ने तो अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं की, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने खुद मिलकर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। मामला देवलोंद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिहाई गांव का है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब का काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक व आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन ना तो पुलिस और ना ही आबकारी विभाग इस पर कोई ध्यान दे रहा है। जिसकी वजह से आए दिन अवैध शराब की तस्करी हो रही है। बीती रात जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी अपने कुछ लोगों के साथ बैरिहाई गांव से अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पकड़े गए आरोपी में अशोक सिंह एवं उसके साथी बेटू शुक्ला के पास से 13 हजार रुपए से अधिक कीमत की 196 बोतल शराब पकड़ी, जिसे बाइक क्रमांक एमपी 17 एमक्यू 4397 में बोरी में रखकर अवैध परिवहन किया जा रहा था। गांव में पहुंचाने के पहले शराब पकड़कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त कर मौका पंचनामा तैयार किया। जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी ने बताया कि शराब की अवैध पैकारी व अवैध कारोबार को लेकर कई बार ज्ञापन के माध्यम से पुलिस व प्रशासन का ध्यान दिलाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर हमें यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


देवलौंद थाना प्रभारी डी के दहिया ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को पड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और अवैध शराब बरामद हुईं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें