फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर लिंक दिया, शिक्षक ने क्लिक किया और चार लाख गंवा दिए

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक शिक्षक के साथ साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की और उसके खाते से चार लाख दस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
शहडोल में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक शिक्षक के साथ साइबर ठगों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारा मामला एक फोन कॉल से शुरू हुआ और फिर शिक्षक ने लिंक को क्लिक कर डाउनलोड किया था। 
विज्ञापन


मामला शहडोल की रेलवे कॉलोनी अमलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक का है। शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने अमलाई थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पांडेय  का कहना है कि वह केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी में पदस्थ है। उसके मोबाइल नंबर पर पिछले दिनों किसी ने फोन किया था। पांडेय ने फोन रिसीव किया तो सामने से कहा गया कि उनके घर पर लगे डिजिटल विद्युत मीटर को रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज न करने पर बिजली मीटर की सर्विस लाइन को बंद कर दिया जाएगा। शिक्षक भी अज्ञात आरोपी की बात में आ गया और उस व्यक्ति की दी हुई लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद बदमाश ने शिक्षक के खाते से चार लाख दस हजार रुपये गायब कर दिए। पीड़ित शिक्षक ने थाना अमलाई पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक के मोबाइल पर किसने और कहां से कॉल किया था, इसकी पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें