फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर बाइक के परखच्चे उड़े, घर लौट रहे युवक की मौत से मचा कोहराम

Mon, 24 Aug 2026 11:12 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय संदीप कोल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर बाइक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साखी बंधा के आगे सीधी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप कोल (21), पिता पदुम कोल, निवासी खड्डा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संदीप रविवार देर शाम ब्यौहारी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह बाइक पर अकेला सवार था। जैसे ही वह साखी बंधा के आगे सीधी रोड पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  MP: शर्मसार हुए रिश्ते! चंद रुपयों के लालच में मां ने ही बेटी को बेचा; चंगुल से भागकर गुजरात पहुंची नाबालिग
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, जांच जारी
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में बाइक की तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें