फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ट्रैफिक सुधारने मैदान में उतरे एसपी, यातायात थाने में लगाई अफसरों-कर्मचारियों की क्लास

Thu, 23 Jul 2026 04:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने यातायात थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड, सीसीटीवी और उपकरणों की जांच कर कर्मचारियों को अनुशासन, बॉडी कैमरा, रेडियम जैकेट और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक लेते एसपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर आखिरकार पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल खुद मैदान में उतर गए। बुधवार देर शाम को उन्होंने अचानक यातायात थाने पहुंचकर निरीक्षण किया और यातायात प्रभारी सहित पूरे स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड, सीसीटीवी, रजिस्टर और यातायात उपकरणों की जांच करने के साथ कर्मचारियों को सख्त शब्दों में समझाइश दी कि ड्यूटी पूरी लगन, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उस समय एसपी ने व्यवस्था में जल्द सुधार का भरोसा दिलाया था। अब उनका यह औचक निरीक्षण उसी दिशा में उठाया गया पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  सोने-चांदी का शौकीन निकला बिजली कंपनी का अफसर, संपत्ति का आंकड़ा 16 करोड़ तक पहुंचा
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाने के रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी व्यवस्था, संधारित रजिस्टरों और उपलब्ध यातायात सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी यातायात कर्मी ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से बॉडी वॉर्न कैमरा लगाएंगे। रात्रिकालीन ड्यूटी में रेडियम जैकेट और लाइट बैटन साथ रखना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि यातायात ड्यूटी केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर और सख्ती देखने को मिल सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें