फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 10 किलो मादक पदार्थ जब्त

Tue, 13 Jan 2026 11:42 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ब्यौहारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीधी जिले ले जाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 10 किलो गांजा और बाइक जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पड़ोसी जिले सीधी ले जाई जा रही गांजे की खेप को जब्त कर लिया है। ब्यौहारी पुलिस ने सोमावर शाम इस करवाई को अंजाम दिया है। बाइक से गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। उनके कब्जे से लगभग 10 किलो गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ब्यौहारी के झरौसी क्षेत्र से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर गांजा लेकर सीधी जिले में बिक्री के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ब्यौहारी पुलिस ने तत्काल बनास धाम रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोक लिया।

पुलिस द्वारा बाइक की तलाशी लेने पर बाइक के बीच में रखी एक बोरी मिली, जिसमें गांजा भरा हुआ था। जब पुलिस ने बाइक सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम विनोद चर्मकार एवं बिहारी चर्मकार, निवासी ब्यौहारी बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झरौसी क्षेत्र से गांजा लेकर सीधी जिले में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया से हटाएं हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग के विवादित लिंक, 48 घंटों दिया समय

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 9 किलो 990 ग्राम गांजा एवं एक बाइक जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जब्त मशरूका की कीमत एक लाख 60 हजार बताई गई है।
विज्ञापन


इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहन पड़वार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें