फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में आसमानी आफत, तेज आंधी और बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 09 May 2025 04:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से एक युवक की मौत और दूसरा घायल हो गया। यह घटना मौसम की अनिश्चितता को दर्शाती है। बिजली गिरने और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट और जीवन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन
घायल युवक का उपचार अस्पताल में जारी। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में मौसम ने एक बार फिर से अपना विकराल रूप दिखाया है। तेज आंधी और बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज करा रहा है। इस घटना ने जिले में मौसम की बेरुखी और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति गंभीर चिंता को जन्म दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि धनपुरी थाना क्षेत्र के अमरकंटक रोड स्थित झिल्ली दफाई में हुई यह दुखद घटना तब घटी जब मो. मोहशीन और इमरान नामक युवक तेज बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मोहशीन की मौके पर ही जान चली गई, जबकि इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इमरान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंदरो ने बताया कि दोनों युवक सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तेज बारिश के साथ गरज के साथ बिजली गिरी, जिसके चलते यह घटना हुई। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दिल दहला देने वाली घटना, पति ने तीन बच्चों के सामने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

इस बीच, जिले में पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने की कई घटनाओं में कई ग्रामीणों की जानें जा चुकी हैं। इनमें महिलाएं, किसान और मजदूर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान अब अपनी फसल और जीवन दोनों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- साइबर रैकेट का खुलासा, बैंक के असिस्टेंट मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, 10 करोड़ का लेन-देन संदिग्ध

किसान संगठन के प्रतिनिधि अरुण तिवारी ने कहा, हमारे क्षेत्र में फसलों को अत्यधिक नुकसान हुआ है। बारिश ने हमें आर्थिक रूप से भी कमजोर कर दिया है। इस घटना ने शहडोल जिले में मौसम की अनिश्चितता और उसके खतरनाक परिणामों की तस्वीर पेश की है। जब एक ओर लोग अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसलों के बर्बाद होने से परेशान हैं। कहीं कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह का कहना है कि खासकर आम की फसल को इसमें काफी नुकसान हुआ है ।सोहागपुर क्षेत्र में आम के कई बगीचे हैं, जिससे तेज हवाओं में आम के छोटे पाल गिरकर जमीन में खराब हो रहे हैं ।जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें