फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: हत्या कर 12 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा युवक; जादू टोने के शक में भाई को उतारा मौत के घाट

Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रामसिंह गोंड़ (65) को उसके रिश्ते के भाई शंकर सिंह गोंड़ (45 वर्ष) पर जादू टोना करने का शक था। इसी के चलते उसने गांव के तिराहे में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शीला चौकी अंतर्गत ग्राम पतेरा टोला में एक वृद्ध की दिन दहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपी स्वयं 12 किलो मीटर पैदल चल कर पुलिस चौकी पहुंचा और अपने अपराध कारित करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि घटना के दो घंटे बाद भी शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। किसी ने भी सूचना पुलिस को नहीं दी। जानकारी के अनुसार मृतक रामसिंह गोंड़ (65) को उसके रिश्ते के भाई शंकर सिंह गोंड़ (45 वर्ष) पर जादू टोना करने का शक था। इसी शंका को लेकर उसने आज दोपहर गांव के तिराहे में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद पुलिस चौकी जाकर अपने अपराध की जानकारी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें