फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: वृद्ध से रुपये ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहे थे धमकी

Thu, 21 Mar 2024 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में बुजुर्ग के साथ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पचास हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजी करते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वृद्ध को पैसों के लिए ब्लैक करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र के बंगवार कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय वृद्ध ने थान आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गीता तिवारी ने अपने साथी अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भय दिखाया और मुझसे 50 हजार रुपये ले लिए। अब फिर से मुझसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी जा रही है।
 
शिकायत पर आरोपीगण गीता तिवारी, अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला के विरुद्ध धारा 384, 385, 388, 506, 120बी, 34 ता.हि. 3(2) (वी) एससी/एसटी एसीटी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी धनपुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के लिए उमरिया रवाना किया गया। पुलिस टीम ने आरोपीगण गीता तिवारी पति उमाशंकर तिवारी (40) निवासी बंगबार कॉलोनी एवं अभिषेक सिंह पिता स्व. बाबूलाल सिंह (25) निवासी नवाटोला थाना कोतमा जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार 700 रुपये जब्त किए गए हैं। विदित हो कि आरोपी गीता तिवारी के विरुद्ध थाना धनपुरी में एनडीपीएस एक्ट एवं लूट के अपराध के कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें