फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी बेरहम है ये मां: बच्चे को लिया गोद...फिर प्राइवेट पार्ट को गर्म तवे से दागा, हालत गंभीर

Sat, 27 Jul 2024 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मां को धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त है, लेकिन शहडोल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपका दिल दहल उठेगा। मामला अमलाई थाना क्षेत्र के चीफ हाउस से सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तीन साल के बच्चे के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। यह घटना चीफ हाउस की है। यहां एक महिला ने गोद लिए हुए मासूम के साथ यह क्रूरता की है। 

विज्ञापन


अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला ने मासूम बच्चे को गर्म लोहे के तवे से उसके प्राइवेट पार्ट और हिप को भी दागा या जला दिया है। घटना के बाद जब बच्चा दर्द से तड़पने लगा, तब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मासूम बच्चे की असल मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद यह मामला अमलाई पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि चीफ हाउस के पास रहने वाली गीता कोल अपने देवरानी की बहन रेनू कोल जो रीवा की रहने वाली है। उनके दो बच्चों में से तीन साल के बेटे ऋषभ को मौखिक तौर पर दो महीने पहले गोद ले लिया था। आरोपी महिला शुरुआती दिनों में बड़े ही प्यार से उसका पालन पोषण करती रही। फिर दो महीने के बाद अचानक वह उस मासूम को प्रताड़ित करने लगी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म देने वाली मां रेनू को फोनकर घटना की जानकारी दी, तब रेनू रीवा से अमलाई आकर बच्चे को वापस लिया। जब उसने बच्चे की हालत देखी तो वह हैरान रह गई। अमलाई थाना में उसने महिला के खिलाफ शिकायत दी और प्रताड़ित बच्चे का इलाज शुरू कराया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रताड़ित करने वाली मुंहबोली मां गीता के खिलाफ धारा 115 (2), 118 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें