फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक और मालिक पर केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 01:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही ब्योहारी थाने में चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहडोल में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत चोरी के मामले थम नहीं रहे हैं। लगातार कार्रवाई के बाद भी रेत माफिया का अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ब्यौहारी के थाना प्रभारी ने बताया कि रसपुर-झापर नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एएसआई गया प्रसाद, महेंद्र बागरी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि रास्ते में रेत से भरा एक ट्रैक्टर जा रहा है। विशेष टीम ने ट्रैक्टर को घेर लिया और जब्त कर उसे थाने लाया गया है। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत चालक व मलिक पर मामला दर्ज किया है। ट्रैक्टर में अवैध रेत भरी थी। है। दुसरी कार्यवाही ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव से की गई है। रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर एएसआई महेंद्र बागरी, गया प्रसाद मौके पर पहुंचे और वहां रेत से भरा ट्रैक्टर दिखाई दिया। इसे जब्त कर चालक व मालिक पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें