फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: पटवारी हत्याकांड के बाद भी माफिया बेखौफ, रेत के बाद अब मुरूम मिट्टी का खनन करते ट्रैक्टर और JCB जब्त

Tue, 19 Dec 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में पटवारी हत्याकांड के बाद भी माफिया अवैध खनन कर परिवहन कर रहे हैं। सुखाढ सोन नदी से मुरूम मिट्टी का अवैध खनन करते ट्रैक्टर तथा जेसीबी को देवलोंद पुलिस ने जब्त किया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में कुछ दिनों पहले ही रेत माफिया ने पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ते हुए कार्रवाई की। लेकिन पुलिस के अभियान के बावजूद भी माफियाओं में पुलिस का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


सुखाढ सोन नदी से अब रेत नहीं, बल्कि माफिया मुरूम मिट्टी का खनन कर परिवाहन कर रहे हैं। माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि माफिया दिनदहाड़े जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे थे। वहीं, गांव के एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और एक ट्रैक्टर सहित एक जेसीबी को पुलिस ने जब्त कर चार लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है।

इन पर की गई कार्रवाई
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि माफिया रवि प्रकाश कोल पिता राम भरोसा कोल निवासी सुखाढ, राजेन्द्र प्रसाद बैश पिता दशरथ सिंह बैश निवासी सुखाढ, कमलेश कुमार बुनकर पिता ललिया बुनकर निवासी सरिया जिला सतना एवं पंकज कुमार बैश पिता राम मित्र बैश के विरूद्ध पुलिस ने धारा- 379, 414 और अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये वाहन हुए जब्त
मुरूम मिट्टी का अवैध खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर एवं जेसीबी को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-18 एबी-0766 एवं जेसीबी क्रमांक एमपी-19 जीए-4744 वाहनों को पुलिस ने मौके से जब्त किया है। देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन वाहनों के अलावा भी कई वाहनों की जानकारी पुलिस को मिली है। जांच के बाद उन वाहनों को भी जब्त कर आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें