फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: वन विभाग की लेट लतीफी से वृद्ध भालू की मौत, ग्रामीणों ने कहा- सूचना के कई घंटे बाद पहुंचा वन अमला

Tue, 19 Dec 2023 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: वन अमला की लेट लतीफी के चक्कर में एक भालू ने तड़प तड़प कर अपनी जान गंवा दी है। पूरा मामला वन परिक्षेत्र केशवाही अंतर्गत ममरा बीट का है, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक भालू तड़प रहा था। मामले की जानकारी स्थानी वन अमले को दी गई, लेकिन वन अमला मौके पर कई घंटे बाद पहुंचा, जिसकी वजह से भालू की मौत हो गई। अब वन विभाग ने भालू के शव का पीएम कराते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग की लेट लतीफी से वृद्ध भालू की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार केशवाही वन परिक्षेत्र के ममरा बीट के राजस्व क्षेत्र के रकसल्ली में भालू की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। सूचना के कई घण्टे बाद  वन अमला मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है की भालू को समुचित इलाज समय पर नहीं मिला, जिसकी वजह से भालू की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मामले में केशवाही वन परिक्षेत्र के रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि राजस्व क्षेत्र के रकसल्ली में भालू के होने की सूचना मिली थी। भालू वृद्ध था और वह बीमार भी था।  जिसके बाद उपचार शुरू करने से पहले ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। इधर, पशु चिकित्सा अधिकारी केशवाही द्वारा पोस्टमार्टम के बाद नर भालू का शवदाह परिक्षेत्र कैम्पस केशवाही में कराया गया है।

वन अमले को दी गई जानकारी
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि भालू को स्थानीय लोगों ने देखा था वह तड़प रहा था। मामले की जानकारी स्थानी वन अमले को दी गई, लेकिन कई घंटे बाद वन अमला मौके पर पहुंच जिसकी वजह से भालू ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें