फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे टाइगर, गोदावल के जंगल में फिर बाघ ने ली महिला की जान

Thu, 22 Jun 2023 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बाघ ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में यहां बाघ ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल वन अमला मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बाघ के पदचिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोदावल के जंगल में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतका की पहचान बुई बाई गोंड़ पति सौखी लाल गोंड़ (50 वर्ष) निवासी ग्राम धनेरा के रूप में हुई है। मृतका के पेट में गंभीर चोट के निशान हैं। साथ ही चेहरे पर भी जख्म दिखाई दे रहे हैं। घटना स्थल के आसपास बाघ के पद चिन्ह (पंजो के निशान) मिले हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि बाघ ने ही महिला के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महिला बुधवार को डोरी बीनने गोदावल जंगल की तरफ गयी थी। जो देर रात तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद आज गुरुवार सुबह परिजन उसकी तलाश में  जंगल तक पहुंचे तो देखा कि पत्तों के बीच उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। महिला के पेट में गहरे जख्म दिखाई दे रहे हैं, साथ ही चेहरे पर भी चोट के निशान नजर आ रहे हैं। परिजनों व ग्रामवासियों ने ऐसी आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय वन अमले को सूचित कर दिया था, लेकिन काफी देर बाद तक वन अमला दोपहर में वहाँ पहुंचा। जिसके बाद घटना स्थल के आसपास जांच पड़ताल करने पर बाघ के पद चिन्ह नजर आए, जिससे इस बात का अंदाज लगाया जा रहा है कि बाघ ने ही महिला के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा होगा।

फिलहाल वन अमले द्वारा सूक्ष्मता के साथ मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि काफी समय से यहां जंगली जानवर का मूवमेंट बना हुआ है। कई बार स्थानीय वन अमले से क्षेत्र में रात्रि गस्त करने की बात कही गयी, लेकिन वन अमले ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर नियमित रूप से वन अमला गश्त करता तो शायद इस तरह असमय महिला की जान न जाती और वह बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें