फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अधेड़ ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी मौत, घर लौटी पत्नी तो फंदे पर लटका मिला पति

Thu, 04 May 2023 01:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के जमुनिया गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति मे अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे, तभी उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पीएम के लिए भेजा गया शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात कारणों से एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर में अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।मामला जिले के बुढार थाना क्षेत्र के चौकी केशवाही के ग्राम जमुनिया का है। शंकर महारा (44 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


केशवाही चौकी प्रभारी एलबी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अपनी बीवी और बच्चों के साथ घर में था, पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी उसने कमरा बंद कर अंदर फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर देखा तो शंकर फांसी पर लटका था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है अभी कारणों का सही पता नहीं लगा है, किन कारणों से शंकर ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें